टॉप न्यूज़

नितिन नवीन ने झालमुड़ी बनाने में हाथ आजमाया और स्वाद लिया

sabita

कोलकाता : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल के दो दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता की मशहूर झालमुड़ी बनाने में हाथ आजमाया और उसका स्वाद लिया। इससे, कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झालमुड़ी का स्वाद लेने का दृश्य याद आ गया। भारतीय जनता पार्टी प्रमुख ने इस संबंध में 56 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘कोलकाता की मशहूर झालमुड़ी बनाने में हाथ आजमाया।’’

वीडियो में नवीन ‘युवा संवाद कॉन्क्लेव’ में खुद झालमुड़ी की सामग्री मिलाते नजर आए, जबकि आसपास मौजूद लोग उनकी मदद की पेशकश कर रहे थे। हालांकि, नवीन ने खुद ही झालमुड़ी तैयार करना जारी रखा और फिर उसका स्वाद लिया। इस साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी चर्चा में आ गई, जब प्रधानमंत्री मोदी ने झारग्राम में सड़क किनारे एक दुकान पर रुककर इसका स्वाद लिया था। अप्रैल में चुनावी कार्यक्रमों के बीच मोदी के झालमुड़ी की दुकान पर जाने से सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हुई। उस समय की मीडिया की खबरों के अनुसार, इस वीडियो को 24 घंटे के भीतर इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ से अधिक और फेसबुक पर करीब नौ करोड़ बार देखा गया था।

SCROLL FOR NEXT