टॉप न्यूज़

राहुल गांधी पर निर्मला सीतारमण का हमला, बोलीं- भारत की उपलब्धियों को कमतर आंकते हैं

वित्त मंत्री ने कहा- संकट के दावों के बावजूद भारत लगातार सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

Bishakhaa Tiwari

बेंगलुरु : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की आलोचना करने के प्रयास में भारत और देशवासियों की उपलब्धियों को कमतर आंकते हैं।

बेंगलुरु में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प समावेश’ कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जब भी बोलते हैं, तो हर मुद्दे पर केवल आलोचना करते हैं और देश की उपलब्धियों को नजरअंदाज करते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार देश में बड़े संकट आने की बात करते हैं, लेकिन भारत के सामने ऐसा कोई संकट नहीं है जैसा विपक्ष द्वारा पेश किया जा रहा है।

‘भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था’

वित्त मंत्री ने कहा कि तिमाही और सालाना आधार पर भारत लगातार तेज आर्थिक विकास दर्ज कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह दावा केवल सरकार का नहीं है, बल्कि सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट भी भारत की आर्थिक वृद्धि को दर्शाती हैं।

पश्चिम एशिया संकट पर भी दिया बयान

सीतारमण ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि संकट के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि देश में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित न हो।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच सरकार ने ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता दी और देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखा।

SCROLL FOR NEXT