सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

निमता थाना पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिराटी के घर से चोरी हुए थे गहने बरामद

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

निमता : बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत निमता थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना की जांच करते हुए सभी चोरी हुए सोने के गहने बरामद कर लिए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले को सुलझाने में सफलता मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 7 अक्टूबर को उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी स्थित एक घर से सोने का हार, अंगूठी और कान की बालियां चोरी हो गई थीं। घटना के बाद शिकायत मिलने पर निमता थाने में 10 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की मामले की गंभीरता को देखते हुए निमता थाना पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। साथ ही, चोरी गए सभी सोने के गहनों को बरामद करने में भी सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना के खुलासे के साथ ही पीड़ित परिवार के गहने भी वापस मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

SCROLL FOR NEXT