दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करते केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करते केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार
टॉप न्यूज़

एनआईएलडी में नई सेवाओं का शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने किया उद्घाटन दिव्यांगजनों के पुनर्वास को मिलेगी नई मजबूती

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री Virendra Kumar ने सोमवार को National Institute for Locomotor Disabilities (एनआईएलडी), कोलकाता का दौरा कर संस्थान में दिव्यांगजनों के लिए शुरू की गई कई नई अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए दिव्यांगजनों को प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना की तथा सहायक उपकरण भी वितरित किए।

अधिकारियों ने किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत

संस्थान पहुंचने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के संयुक्त सचिव एवं एनआईएलडी कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा तथा संस्थान के निदेशक डॉ. ललित नारायण ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

कई आधुनिक सुविधाओं का हुआ उद्घाटन

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने संस्थान में दिव्यांगजनों के पुनर्वास और सहायता सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इनमें ड्राइविंग सिम्युलेटर, दो नई एम्बुलेंस, कार्यालय वाहन, सोलर पैनल सिस्टम, लो विजन असेसमेंट क्लिनिक, कॉम्बिनेशन थेरेपी यूनिट, एनआईईपीआईडी सिकंदराबाद द्वारा विकसित ‘आई-अम्मा’ ऐप तथा AYJNSHID-आरसी, कोलकाता में स्पीच एवं लैंग्वेज थेरेपी यूनिट शामिल हैं।

दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

पुनर्वास सेवाओं को मिलेगा विस्तार

संस्थान प्रशासन के अनुसार नई सुविधाओं के शुरू होने से दिव्यांगजनों को बेहतर चिकित्सा, पुनर्वास और सहायता सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही संस्थान की सेवा क्षमता में भी महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

SCROLL FOR NEXT