टॉप न्यूज़

न्यूयॉर्क की फर्स्ट लेडी विवादों में, पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स पर बवाल

नस्लीय टिप्पणी और उग्र संगठनों के समर्थन के आरोप, पुराने अकाउंट्स को लेकर उठे सवाल

न्यूयॉर्क : Rama Duwaji इन दिनों विवादों में घिर गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पुराने सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़े कुछ पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी और फिलिस्तीनी उग्र संगठनों के समर्थन जैसी बातें शामिल हैं। यह मामला सबसे पहले The Washington Free Beacon की रिपोर्ट में सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार, 2013 से 2017 के बीच इस्तेमाल किए गए X (पूर्व में ट्विटर) और Tumblr अकाउंट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट किए गए थे।

इन पोस्ट्स में कथित तौर पर एक नस्लीय अपशब्द का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा कुछ पोस्ट्स में इज़राइल के खिलाफ तीखी टिप्पणियां और Popular Front for the Liberation of Palestine (PFLP) से जुड़े व्यक्तियों की प्रशंसा भी शामिल बताई गई है, जिसे अमेरिका आतंकी संगठन मानता है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि अकाउंट्स से अमेरिकी सेना की आलोचना करते हुए सैनिकों को “बहादुर नहीं” बताया गया और उन पर तीसरी दुनिया के नागरिकों के खिलाफ हिंसा के आरोप लगाए गए। कुछ पोस्ट्स में Leila Khaled और Shadia Abu Ghazaleh जैसे व्यक्तियों का जिक्र भी सामने आया है।

रिपोर्ट के अनुसार, इन अकाउंट्स को यूजरनेम, तस्वीरों और बायोग्राफिकल डिटेल्स के आधार पर दुवाजी से जोड़ा गया। हालांकि, ये अकाउंट्स अब निष्क्रिय या डिलीट हो चुके हैं। विवाद के बाद दुवाजी ने अपना एक पुराना X अकाउंट भी हटा दिया है, जबकि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अभी सक्रिय है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर Rama Duwaji की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस खुलासे के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

SCROLL FOR NEXT