टॉप न्यूज़

न्यू कोलकाता बना रिवरफ्रंट आकर्षण का केंद्र : यशस्वी श्रॉफ

एल्कॉव रियल्टी की नयी रिवरफ्रंट पहल

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी से बदलते निवेश परिदृश्य के बीच एल्कॉव रियल्टी ने दावा किया है कि कोलकाता अब एक नये विकास चक्र के निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर यशस्वी श्रॉफ ने कहा कि किसी भी शहर में रियल एस्टेट का सबसे बड़ा अवसर तब पैदा होता है, जब वह बदलाव के दौर से गुजर रहा होता है। उनके अनुसार, सीमित उपलब्धता और भावनात्मक महत्व वाली संपत्तियां समय के साथ सबसे अधिक मूल्यवान साबित होती हैं।

नदी से जुड़ी जीवनशैली का अनुभव

कंपनी ने श्रीरामपुर स्थित अपने रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट ‘न्यू कोलकाता’ को इसी सोच के साथ विकसित किया है। गंगा नदी के किनारे विकसित यह परियोजना केवल लग्जरी आवास नहीं, बल्कि नदी से जुड़ी जीवनशैली का अनुभव प्रदान करती है। परियोजना में निवासियों को नदी के निर्बाध दृश्य, निजी रिवरफ्रंट स्पेस और प्राकृतिक वातावरण के बीच जीवन जीने का अवसर मिलेगा।

गंगा से लोगों का है भावनात्मक जुड़ाव

यशस्वी श्रॉफ ने कहा कि दुनिया के प्रमुख शहरों में वॉटरफ्रंट संपत्तियां हमेशा सबसे दुर्लभ और मांग वाली श्रेणी में रही हैं। कोलकाता में गंगा से लोगों का गहरा सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव होने के बावजूद ऐसे प्रोजेक्ट्स सीमित रहे हैं। एल्कॉव रियल्टी ने कोलकाता के शहरी विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कंपनी के प्रमुख प्रोजेक्ट्स में ‘सिद्धार्थ – द क्राउन ऑफ अलीपुर’, ‘द 42’, ‘एल्कॉव न्यू कोलकाता’ और आगामी ‘द कर्व’ शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि वह भविष्य में भी क्षेत्र में विश्वस्तरीय और विशिष्ट रियल एस्टेट डेस्टिनेशन्स विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

SCROLL FOR NEXT