टॉप न्यूज़

विधानसभा क्षेत्रों में बनेगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा केंद्र

पूर्व विधायकों की चिकित्सा सुविधा बढ़ी

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा के बुधवार को एक दिवसीय विशेष सत्र में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व और वर्तमान विधायकों से जुड़ी दो अहम घोषणाएं की।राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता की मदद करने और समाज कल्याण के काम करने के मकसद से सेवा केंद्र शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है। इन केन्द्रों के नाम “नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा केंद्र” रखने की घोषणा की गई है। इन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। सेवा केंद्र के संचालन के लिए विधायकों को हर महीने 30,000 की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, इस राशि के लिए एक शर्त भी रखी गई है। सेवा केंद्र में सूचना एवं संस्कृति विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई नेताजी की धोती-पंजाबी पहने हुए तस्वीर लगानी होगी यानी निर्धारित शर्त पूरी करने वाले विधायकों को ही इस मद में मिलने वाली राशि का लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के 100 से अधिक विधायक पहले ही ऐसे केंद्र शुरू कर चुके हैं।

पूर्व विधायकों की चिकित्सा सुविधा की राशि बढ़ाने का ऐलान

पूर्व विधायकों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधा की राशि बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम लोगों की सुविधा के लिए सेवा केंद्र शुरू करने की योजना भी सामने रखी गई। सीएम की घोषणा के मुताबिक पूर्व विधायकों को अब चिकित्सा सेवा के लिए पहले की तुलना में 4,000 रुपये अधिक मिलेंगे। अभी तक पूर्व विधायकों को चिकित्सा सुविधा के लिए 6,000 मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 10,000 रुपये करने का प्रस्ताव है। इस फैसले से पूर्व विधायकों को चिकित्सा संबंधी जरूरतों में अतिरिक्त सहायता मिल सकेगी। पूर्व विधायकों की आर्थिक सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई ऐसे वरिष्ठ पूर्व विधायकों को देखा है, जिन्होंने ईमानदारी से काम किया।यह लागू होने से पहले इस संबंध में अमेंडमेंट बिल आयेगा।

SCROLL FOR NEXT