Ravi Lamichhane meets Nitin Naveen in New Delhi. PTI
टॉप न्यूज़

नेपाल की RSP के प्रमुख ने नवीन से मिले

भाजपा के निमंत्रण पर भारत दौरे पर आया आरएसपी प्रतिनिधिमंडल।

Roshni Shaw

नयी दिल्ली : नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।

भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर नेपाल के सत्तारूढ़ दल से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के इस प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया। लामिछाने के नेतृत्व में RSP का यह प्रतिनिधिमंडल भाजपा अध्यक्ष नवीन के निमंत्रण पर भारत के दौरे पर है। यह प्रतिनिधिमंडल सोमवार दोपहर को नयी दिल्ली पहुंचा था। भाजपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुलाकात का एक वीडियो साझा करते हुए उक्त खबर पोस्ट की।

SCROLL FOR NEXT