टॉप न्यूज़

NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख तय, 21 जून को होगी परीक्षा

पेपर लीक विवाद के बाद 22 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, NTA ने जारी किया आधिकारिक ऐलान

नई दिल्ली : National Testing Agency (NTA) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा अब 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है।

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के चलते 12 मई को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से देशभर के 22 लाख से अधिक मेडिकल अभ्यर्थी नई परीक्षा तारीख का इंतजार कर रहे थे।

NTA ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।”

एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

जरूरी जानकारी:

  • री-एग्जाम डेट: 21 जून 2026 (रविवार)

  • परीक्षा रद्द होने की तारीख: 12 मई 2026

  • प्रभावित छात्र: 22 लाख+

छात्र किसी भी जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक ईमेल neet-ug@nta.ac.in या हेल्पलाइन नंबर 011-40759000, 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

SCROLL FOR NEXT