एनसीपीआई में शामिल टीएमसी के 20 बागी सांसद 
टॉप न्यूज़

एनसीपीआई में शामिल टीएमसी के 20 बागी सांसद अब संसद में अलग बैठेंगे, घोषणा की- अब हम एनडीए के साथ

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए टीएमसी के 20 बागी सांसदों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था किए जाने के बाद, एनसीपीआई ने इन सांसदों के पार्टी में विलय को लेकर आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी है। रविवार को इसके बाद इन सांसदों ने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए संसद भवन में बैठक की । सुदीप बंद्योपाध्याय ने इस बैठक की अध्यक्षता की ।

सभी 20 सांसदों को सीट नंबर अलॉट

बैठक के बाद एनसीपीआई संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि लोकसभा स्पीकर ने एनसीपीआई के सभी 20 सांसदों को सीट नंबर अलॉट कर दिया है । इसके साथ ही एनसीपीआई को मान्यता देने का जो एक मुद्दा ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने उठाया था, वह अब खत्म हो गया है । उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ कल एक लंबी मुलाकात की थी । इस बैठक में उन्होंने हमें पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है। सुदीप बंद्योपाध्याय ने साथ ही कहा कि एनसीपीआई मंगलवार को एनडीए की बैठक में भी हिस्सा लेगी।

हम अब एनडीए के साथ हैं- एनसीपीआई की चीफ व्हिप काकोली घोष ने कहा

वहीं एनसीपीआई की चीफ व्हिप काकोली घोष ने कहा कि मॉनसून सत्र के दौरान एनडीए सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक लाने वाली है। हम अब एनडीए के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में महत्वपूर्ण बिलों पर एनसीपीआई का क्या स्टैंड हो, इस पर हमने चर्चा की है । सुदीप बंद्योपाध्याय एनसीपीआई पार्लियामेंट्री पार्टी के लीडर हैं और मैं चीफ व्हिप हूं।

SCROLL FOR NEXT