टॉप न्यूज़

PoK का PM बनना चाहते हैं नवाज शरीफ

मुजफ्फराबाद रैली में बोले- PML-N जीती तो शहबाज मुझे PoK का प्रधानमंत्री बनाएं; चुनाव से पहले बढ़ा सियासी पारा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) चुनाव जीतती है तो वह अपने भाई और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से आग्रह करेंगे कि उन्हें PoK का प्रधानमंत्री बनाया जाए, ताकि वह क्षेत्र के विकास की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर सकें।

मुजफ्फराबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नवाज शरीफ ने कहा कि PoK उनके लिए पंजाब जितना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "यह मेरा दूसरा घर है। मेरे पूर्वज कश्मीर से आए थे।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर मेरी पार्टी चुनाव जीतती है तो मैं शहबाज शरीफ से कहूंगा कि मुझे कश्मीर (PoK) का प्रधानमंत्री बनाया जाए, ताकि मैं खुद वहां के विकास कार्यों की देखरेख कर सकूं।"

PoK में 27 जुलाई से 10 अगस्त के बीच चुनाव होने हैं। इन चुनावों में PML-N का मुकाबला पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) से है, जो संघीय सरकार में उसकी सहयोगी पार्टी भी है।

चुनाव ऐसे समय हो रहे हैं जब PoK में जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) के नेतृत्व में पाकिस्तान प्रशासन के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारी महंगाई, बिजली दरों में बढ़ोतरी और सत्ता प्रतिष्ठान को मिलने वाले विशेषाधिकारों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई और बढ़ते असंतोष ने क्षेत्र का राजनीतिक माहौल और गर्मा दिया है।

SCROLL FOR NEXT