टॉप न्यूज़

आज देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ बड़ा विरोध

AIOCD और BCDA का समर्थन, नकली दवाओं और भारी छूट पर बिक्री को बताया खतरा

कोलकाता: All India Organisation of Chemists and Druggists (AIOCD) ने अवैध ऑनलाइन ई-फार्मेसी और नकली दवाओं के खिलाफ 20 मई 2026 को 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल को Bengal Chemists and Druggists Association (BCDA) ने भी समर्थन दिया है।

BCDA ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री में बढ़ती अनियमितता, नकली दवाओं का प्रसार और ‘प्रिडेटरी प्राइसिंग’ (भारी छूट) सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। संगठन के मुताबिक, देशभर के करीब 12 लाख से ज्यादा केमिस्ट इस हड़ताल में शामिल होंगे। AIOCD ने इस मुद्दे को लेकर पहले ही प्रधानमंत्री Narendra Modi को पत्र लिखकर अवगत कराया था।

BCDA ने केंद्र सरकार से ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत जारी उस अधिसूचना को वापस लेने की मांग की है, जिसमें कोविड-19 के दौरान कुछ दवाओं की होम डिलीवरी की अनुमति दी गई थी।

संगठन का कहना है कि बिना पर्याप्त निगरानी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दवाओं की बिक्री मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। इस हड़ताल के जरिए सरकार से सख्त नियम लागू करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की जा रही है।

SCROLL FOR NEXT