टॉप न्यूज़

मैच देखने के दौरान हुआ विवाद, व्यक्ति की कर दी गयी हत्या

लोगों ने ही पुलिस को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

सन्मार्ग संवाददाता

नदिया : फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान सी किसी बात पर दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे के गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। यह घटना नदिया के कालीगंज इलाके में घटी। मृतक का नाम संजीत घोष (45) बताया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में अभियुक्त परिमल रजवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संजीत घोष फरीदपुर का निवासी है। वहीं परिमल रजवार कोरलिया पूर्वपाड़ा का निवासी है। दोनों में अच्छा संपर्क था हालांकि दोनों में रुपयों की लेनदेन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि कुछ दिनों पहले संजीत घोष ने परिमल रजवार से ब्याज पर 20 हजार रुपये लिये थे। संजीत ने कुछ रुपये वापस कर दिये थे हालांकि ब्याज के कारण मूल रुपयों से ज्यादा उसे चुकाना था जिसे चुकाने में संजीत समक्ष नहीं था। आरोप है कि उसी को लेकर दोनों लोगों के बीच विवाद हुआ। इस बीच ही रविवार की रात कालीगंज के साधुगंज मैदान में एक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जहां दोनों दर्शक के रूप में वहां गये थे। यहां दोनों जब आमने-सामने हुए तो दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। आरोप है कि इस विवाद के दौरान ही परिमल ने संजीत की गर्दन पर एक धारदार हथियार से प्रहार किया। संजीत लहूलुहान होकर वहीं में गिर पड़ा वहीं मैदान में भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गयी। वहां मौजूद लोगों ने अभियुक्त को पकड़ लिया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल संजीत को कालीगंज ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे शक्तिनगर जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जहां देर रात संजीत की मौत हो गयी। वहीं हत्या के आरोप में पुलिस ने अभियुक्त परिमल को गिरफ्तार कर सोमवार को उसे कृष्णनगर कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।


SCROLL FOR NEXT