चींटियों के डर से जान दे दी! 
टॉप न्यूज़

चींटियों के डर से महिला ने की खुदकुशी!

माइर्मेकोफोबिया से ग्रसित थी महिला

हैदराबाद : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में 25 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर माइर्मेकोफोबिया (चींटियों का डर) के कारण आत्महत्या कर ली, जो एक बहुत ही दुर्लभ बीमारी है।

घर में पंखे से लटकी हुई पायी गयी

पुलिस ने बताया कि महिला, 25 वर्षीय महिला, जिसका नाम मनीषा बताया जाता है, का विवाह 2022 में हुआ था और उसकी तीन वर्ष की एक बेटी है। वह चार नवंबर को अपने घर में पंखे से लटकी हुई पायी गयी। पुलिस ने बताया कि महिला उसी दिन अपनी बेटी को एक रिश्तेदार के घर यह कहकर छोड़ा था कि वह घर की सफाई करने के बाद उसे ले जायेगी। पुलिस ने बताया कि महिला का पति सुबह काम पर गया था और शाम को जब वह घर लौटा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से उन्होंने दरवाजा तोड़ा और अपनी पत्नी को पंखे से लटकता पाया।

सुसाइड नोट में लिखा - मैं इन चींटियों के साथ नहीं रह सकती

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से बरामद एक सुसाइड नोट में लिखा था- श्री, मुझे माफ करना, मैं इन चींटियों के साथ नहीं रह सकती। (बेटी) का ख्याल रखना। सावधान रहना। अन्नावरम, तिरुपति 1,116 रुपये... येल्लम्मा वडी बिय्यम (चावल का प्रसाद) मत भूलना। तिरुपति, अन्नावरम के मंदिरों में 1,116 रुपये और ‘येल्लम्मा वडी बिय्यम’ का संदर्भ देवताओं को चढ़ाये जाने वाले प्रसाद से है। पुलिस ने बताया कि उन्हें बताया गया है कि महिला बचपन से ही चींटियों से डरती थी और उसे अपने पैतृक शहर मंचेरियल के एक अस्पताल में पहले भी उसकी काउंसलिंग करायी गयी थी।

SCROLL FOR NEXT