प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (फाइल फोटो) 
टॉप न्यूज़

मोदी और मैक्रों की कल मुलाकात, दुनिया की रहेगी नजर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मुंबई जाएंगे, जहां वे फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्लीः भारत और फ्रांस की दोस्ती नये परवार पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मुंबई जाएंगे, जहां वे फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के व्यवसायिक नेताओं, स्टार्ट-अप, शोधकर्ताओं और अन्य नवोन्मेषकों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मैक्रों की भारत यात्रा और भारत के साथ होने वाले डिफेंस डील को लेकर दुनिया की नजर है। खासकर अमेरिका, चीन, रूस और पाकिस्तान इस डील को बड़ी दिलचस्पी से नजर रखेंगे।

पीएम मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मैक्रों 17 फरवरी से तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर भारत आ रहे हैं। वे 19 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ होराइजन-2047 रोडमैप में निर्धारित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, 17 फरवरी को लगभग 3:15 बजे, दोनों नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे। इन बैठकों के दौरान, वे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद लगभग शाम 5:15 बजे, दोनों नेता भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे।

उनकी चर्चा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने और इसे नए तथा उभरते क्षेत्रों में और विस्तारित करने पर केंद्रित होगी। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार साझा करेंगे।

उनका यह दौरा पिछले वर्ष फरवरी में पीएम मोदी के फ्रांस दौरे के बाद हो रहा है। यह दौरा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में आपसी विश्वास और गहराई को दर्शाता है।  मैक्रों की भारत यात्रा पर

SCROLL FOR NEXT