टॉप न्यूज़

मोदी और मैं दो ताकतवर लीडर, जो बोलते नहीं—करके दिखाते हैं : ट्रंप

भारत-अमेरिका रिश्तों को बताया और मजबूत, मिडिल ईस्ट तनाव पर भी हुई अहम बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के साथ रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके और नरेंद्र मोदी के बीच शानदार तालमेल है और दोनों ऐसे नेता हैं जो “काम करके दिखाते हैं”—जो हर किसी के बारे में नहीं कहा जा सकता।

अमेरिका दूतावास द्वारा साझा इस संदेश में ट्रंप ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे। उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब वैश्विक हालात खासकर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है।

दरअसल, दोनों नेताओं के बीच हाल ही में फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें मिडिल ईस्ट की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बातचीत उस बड़े घटनाक्रम के बाद हुई, जब अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमले किए थे, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

पीएम मोदी ने बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत शांति और तनाव कम करने के पक्ष में है। उन्होंने खास तौर पर होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खुला, सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने की अहमियत पर जोर दिया, क्योंकि यह वैश्विक व्यापार और तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि वे आगे भी संपर्क में रहेंगे और क्षेत्र में शांति व स्थिरता बहाल करने के प्रयासों को जारी रखेंगे।

SCROLL FOR NEXT