टॉप न्यूज़

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने की सगाई, दिसंबर में लेंगी सात फेरे

एक्टर माइल्स मंतज़ारिस संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी

Bishakhaa Tiwari

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी और अभिनेत्री दिशानी चक्रवर्ती ने अपने जीवन की नई शुरुआत कर दी है। दिशानी ने अपने दोस्त और कलरिस्ट माइल्स मंतज़ारिस के साथ सगाई कर ली है।

दिशानी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की कई तस्वीरें साझा करते हुए इस खुशखबरी का ऐलान किया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "06:12:2026। मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे सहज और हमेशा का फैसला।"

तस्वीरों में दिशानी सफेद रंग की खूबसूरत ड्रेस में अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं माइल्स मंतज़ारिस डार्क शर्ट और ग्रे पैंट में दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में माइल्स घुटनों के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज करते हुए भी नजर आए।

दिशानी और माइल्स की शादी आगामी 6 दिसंबर 2026 को होने की जानकारी सामने आई है। माइल्स ने भी दिशानी की पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

दिशानी चक्रवर्ती ने अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है। वह द गेस्ट, टू फेस्ड और फ्रूट बाउल जैसी शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह कुछ प्रोजेक्ट्स में लेखक और निर्माता के तौर पर भी जुड़ी रही हैं।

SCROLL FOR NEXT