टॉप न्यूज़

‘मिशन शक्ति’ योजना : 10 जनपदों में ‘शक्ति सदन’ केंद्र की होगी स्थापना

महिलाओं की सुरक्षा को संबल देंगे शक्ति सदन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तीकरण और पुनर्वास को लेकर ‘मिशन शक्ति’ योजना के अंतर्गत 10 जनपदों में ‘शक्ति सदन’ की स्थापना कर रही है। यह शक्ति सदन संकटग्रस्त, घरेलू हिंसा से पीड़ित, आपदा प्रभावित और अन्य असहाय महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत साबित होंगे। इन केंद्रों को सरकार जल्द ही शुरू करने जा रही है। इसके संचालन की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार द्वारा 127.72 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश अब महिलाओं के लिए न केवल सुरक्षित हो रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की ठोस बुनियाद भी रखी जा रही है। यह योजना केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से 60:40 के अनुपात में चलाई जा रही है। यह योजना भारत सरकार मिशन शक्ति की उप योजना ‘सामर्थ्य’ के तहत संचालित की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT