पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। नाबालिग किन परिस्थितियों में घर से निकली थी और उसके बाद वह कहां रही, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सिलीगुड़ी : भोरेर आलो थाना क्षेत्र के कृष्णानगर कॉलोनी से लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने जलडुमुरुपाड़ा इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया। वह 25 सितंबर को परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थी। काफी प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने 29 सितंबर को भोरेर आलो थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिग का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए। पुलिस ने संभावित स्थानों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए छानबीन की। इसी दौरान नाबालिका के जलडुमुरुपाड़ा इलाके में होने की जानकारी मिली।
इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग को बरामद करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। नाबालिग किन परिस्थितियों में घर से निकली थी और उसके बाद वह कहां रही, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।