दमदम के पातीपुकुर स्थित विधान पल्ली निवासी मनोरंजन मंडल  
टॉप न्यूज़

सड़क किनारे बेहोश मिले व्यवसायी की होगी घर वापसी

हैम रेडियो ने बचाई जान

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के नामखाना इलाके में सड़क किनारे झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल और बेहोश पड़े एक अज्ञात बुजुर्ग की जान बचाकर 'वेस्ट बंगाल रेडियो क्लब' (हैम रेडियो) ने उनके परिवार का पता लगा लिया है।

दुर्घटना में लगी थी गंभीर चोट, 3 महीने से थे लापता

स्थानीय मजदूर बाबुल खाटुया की नजर सड़क किनारे पड़े बुजुर्ग पर पड़ी, जिनकी पीठ और कमर पर गहरे घाव थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से वे 10-12 दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त होकर सुनसान जगह पर पड़े रहे। हैम रेडियो के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया, भोजन-कपड़े की व्यवस्था की और तीन दिनों तक उनकी देखभाल की।

हैम रेडियो के प्रयासों से मिला परिवार

रेडियो क्लब के सदस्यों के प्रयासों से बुजुर्ग की पहचान दमदम के पातीपुकुर स्थित विधान पल्ली निवासी मनोरंजन मंडल के रूप में हुई। वे पातीपुकुर मछली बाजार के व्यापारी हैं और पिछले तीन महीनों से लापता थे। उनके बेटे स्वपन मंडल (जो एक ऑटो चालक हैं) को घटना की सूचना दे दी गई है। होश में आने के बाद बुजुर्ग अपने परिजनों से मिल चुके हैं और जल्द ही अपने घर लौटेंगे।

SCROLL FOR NEXT