टॉप न्यूज़

शिक्षा मंत्रालय की स्वच्छ-हरित स्कूल रेटिंग, 30 सितंबर अंतिम तारीख

Munmun Thakur

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी संस्था प्रमुखों के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा 'स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग' 2026-27 चक्र शुरू किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों में स्वच्छता और पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देना है। यह अभियान 1 अगस्त से आरंभ हो चुका है और इसके तहत रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। सभी संस्थान आधिकारिक वेब पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने यूडाइस प्लस कोड से साइन अप करके इस प्रक्रिया में आसानी से भाग ले सकते हैं। इस पहल के अंतर्गत स्कूलों को स्टार रेटिंग और आधिकारिक मान्यता प्राप्त करने के लिए एक स्व-मूल्यांकन फॉर्म भरकर ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य किया गया है।


SCROLL FOR NEXT