फाइल फोटो  REP
टॉप न्यूज़

अभया की माँ की जीत में मिमी चक्रवर्ती को दिखी 'अपनी जीत' !

बंगाल की बदली राजनीति में बदले सुर!

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक दिशा बदल दी है। इस चुनावी लहर में सबसे भावनात्मक जीत पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से 'अभया' की माँ रत्ना देबनाथ की रही है। रत्ना देबनाथ की इस शानदार जीत पर पूर्व सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने एक भावुक संदेश साझा किया है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

मिमी चक्रवर्ती का भावुक संदेश

मिमी चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर नवनिर्वाचित विधायक रत्ना देबनाथ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "यह जीत मेरी अपनी जीत जैसी है। हालांकि, कोई भी जीत आपके व्यक्तिगत नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती।" गौरतलब है कि अगस्त 2024 में आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद मिमी चक्रवर्ती भी न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरी थीं, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियों का सामना भी करना पड़ा था।

पानीहाटी में 'अभया' भावना की जीत

बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाली रत्ना देबनाथ ने पानीহাटी से लगभग 27,000 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। विशेषज्ञों का मानना है कि 'अभया' को लेकर जनता के बीच जो गुस्सा और भावनाएं थीं, उन्होंने बीजेपी के पक्ष में काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुद उनके लिए प्रचार किया था और न्याय का भरोसा दिलाया था।

आज रत्ना देबनाथ केवल एक पीड़ित माँ नहीं, बल्कि पानीहाटी के लाखों लोगों की जन-प्रतिनिधि हैं। बेटी को खोने के बाद जो दर्द उनके जीवन में आया था, इस जनादेश ने उसे न्याय की उम्मीद में बदल दिया है।

SCROLL FOR NEXT