कराची के अमेरिकी दूतावास में ज़ोरदार हमला किया गया है। दूतावास में घुसकर टैंकर तोड़फोड़ और आग लगा दी गयी। दूतावास में हमले के दौरान 8 लोगों की मौत हो गयी है।
ईरानी सेना का हेलीकाप्टर क्रैश हुआ। बताया जा रहा है की क्रैश में 4 लोगों की मौत हो गयी है।
बेहरीन की राजधानी मनामा में बड़ा हमला किया गया है। हमला ईरान के मिसाइलों द्वारा किया गया है। पुरे मिडिल ईस्ट में स्थिति काफी ज़्यादा गंभीर बताई या रहे है।
दुबई में सुबह से स्थिति तनावपूर्ण है। बताया जा रहा है की ड्रोन के हमले में २ लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए हैं। दोनों को त्वरित अस्पताल पहुंचाया गए है
खामनेई के मौत के बाद पाकिस्तान में काफी ज़्यादा गुस्सा है। इसके बाद कराची के अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है। यह हमला पाकिस्तान के लोगों द्वारा की जा रही है। कराची के अमेरिकी दूतावास में ज़ोरदार हमला किया गया है। दूतावास में घुसकर टैंकर तोड़फोड़ और आग लगा दी गयी ह। पाकिस्तान में भी स्तिथि गंभीर हुई।
दुबई के एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला किया गया है जिससे वहां अफरा तफरी मच गयी है। तेहरान के भी पोर्ट पर हमला किया गया है।
बेहरीन के गृह मंत्रालय द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने को कहा गया ह। मिडिल ईस्ट में स्थिति पर पूरी दुनिया की नज़र
दुबई की हवाई सेवा फ़िलहाल पूरी तरह रद्द कर दी गयीं हैं। एतिहाद एयरवेज समेत सभी विमानें २ मार्च तक के लिएरद्द की गयी है। दुबई के कई जगहों पर लगातार कई हमले जारी हैं।
US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है की ईरान पर तगड़ा आज ही होगा। हुम्ला ऐसा होगा जो आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। दुबई में भी कई हमले हुए है। दुबई में काले धुएं के गुब्बारे देखे गए हैं।
ख़ामेनेई की मौत के बाद पुरे ईरान में 40 दिनों के लिए शोक घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है ख़ामेनेई के सलाहकार की भी इस हमले में मौत हो गयी है। युद्ध की परिस्थिति में लाखों की संख्या में सड़कों पर उतरे लोग
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गयी है। ईरान की सरकारी मीडिया ने रविवार तड़के इसकी पुष्टि की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले खामेनेई की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि इससे ईरानियों को अपने देश की बागडोर अपने हाथों में ‘‘वापस लेने का सबसे बड़ा मौका’’ मिला है। सरकारी मीडिया ने बताया कि 86 वर्षीय खामेनेई की तेहरान के मध्य क्षेत्र में उनके परिसर को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में मौत हुई।