सरकार की मेटा की टीम से बातचीत जारी 
टॉप न्यूज़

सरकार की मेटा की टीम से बातचीत जारी,मेटा से अनुपालन, एल्गोरिद्म पर पूछे जा रहे सवाल

नयी दिल्ली : सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट को थोड़ी देर के लिए हटाये जाने के मामले में प्रौद्योगिकी कंपनी ‘मेटा’ की टीम से यह पूछताछ कर रही है कि कंपनी भारतीय कानूनों का पालन कर रही है या नहीं। सरकार और मेटा की वैश्विक टीम के बीच इस मुद्दे पर बातचीत अब भी जारी है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इस दौरान मेटा के अधिकारियों से कंपनी के एल्गोरिद्म, अनुपालन व्यवस्था में पर्याप्त संतुलन एवं नियंत्रण और संवैधानिक व कानूनी प्रावधानों को पूरा करने के लिए सुरक्षा उपायों के बारे में भी सवाल किये जायेंगे। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को मेटा की वैश्विक टीम से मुलाकात की। टीम की मंत्रालय की तकनीकी टीमों के साथ बातचीत आगे भी जारी रहेगी। इससे पहले अमेरिका स्थित इस प्रौद्योगिकी कंपनी ने मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाये जाने की घटना पर माफी मांगी थीं। साथ ही बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री, डीपफेक और भुगतान के बदले कुछ सामग्री को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर भी चूक स्वीकार की थी। 

SCROLL FOR NEXT