टॉप न्यूज़

कलकत्ता विवि में जुलाई से शुरू होगा MBA कोर्स

भारतीय छात्रों के लिए 38 और विदेशी छात्रों के लिए 5 सीटें

दाखिले के लिए CAT 2025 या MAT 2025–26 क्वालिफाई करना अनिवार्य

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कलकत्ता यूनिवर्सिटी के कॉमर्स विभाग ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कोर्स शुरू किया है। इसके 2026–28 सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गयी है। इस दो वर्षीय कोर्स को यूनिवर्सिटी कैंपस में ही पढ़ाया जाएगा। इस कोर्स में भारतीय छात्रों के लिए 38 सीटें उपलब्ध करायी गई हैं, जबकि विदेशी छात्रों के लिए 5 सीटें रिजर्व रखी गई हैं। भारतीय छात्रों को पहले वर्ष के लिए 98 हजार रुपये और दूसरे वर्ष के लिए 88 रुपये फीस के रूप में चुकानी पड़ेगी

MBA में एडमिशन के लिए जरूरी योग्यता और टेस्ट

दाखिले के लिए 2025 CAT (कॉमन एडमिशन टेस्ट) या अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक हुए MAT (मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट) क्वालिफाई करना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता, CAT/MAT स्कोर, ग्रुप डिस्कशन (GD), पर्सनल इंटरव्यू (PI) और पेशेवर अनुभव को ध्यान में रखा जाएगा। उम्मीदवार कलकत्ता यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ यूनिवर्सिटी द्वारा बताए गए पता पर जमा करना होगा। आवेदन फीस सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक हजार रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पांच सौ रुपये है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 मई है।

ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू का आयोजन

विश्वविद्यालय तीन जून को ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) सेशन का आयोजन करेगा। इसके बाद जुलाई से क्लास शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और दस्तावेज़ संबंधी विवरण के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

SCROLL FOR NEXT