सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

एनएच-16 पर वाहन मरम्मत गैराज में भीषण आग, 5 घायल !

3 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कई वाहन और गैराज का शेड क्षतिग्रस्त

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-16) पर स्थित बामनडांगा इलाके में शुक्रवार को एक वाहन मरम्मत गैराज में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। गैराज में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों और वाहनों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

बचाव कार्य के दौरान 5 घायल, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

आग बुझाने के प्रयास में 5 लोग झुलसकर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग की भयावहता के कारण गैराज में खड़े कई वाहन बुरी तरह जल गए, कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया और शेड टूटकर गिर पड़ा। हालांकि, दमकलकर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोक लिया गया। पुलिस और दमकल विभाग की ओर से जांच जारी है; प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT