सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

मनीष शुक्ला हत्याकांड: बैरकपुर कोर्ट परिसर में गवाह को धमकाने और हमला करने का आरोप

गवाही के दौरान कोर्ट परिसर में तनाव

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : बैरकपुर कोर्ट में चल रहे टीटागढ़ नगरपालिका के पूर्व पार्षद मनीष शुक्ला हत्याकांड की सुनवाई के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है। दिवंगत पार्षद के पिता चंद्रमणि शुक्ला ने आरोप लगाया है कि उनकी ओर से गवाही देने आए गवाह दीपू सिंह को कोर्ट परिसर में ही अभियुक्तों के समर्थकों द्वारा धमकाया गया और उन पर हमला किया गया। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए भारी तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस ने स्थिति पर तुरंत काबू पाते हुए तत्परता दिखाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। चंद्रमणि शुक्ला ने चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इसलिए अदालत परिसर में सुरक्षा और निगरानी को और अधिक सख्त किए जाने की सख्त जरूरत है ताकि गवाह सुरक्षित महसूस कर सकें।

SCROLL FOR NEXT