File Photo 
टॉप न्यूज़

ऋतब्रत गुट को और समय न दें, ममता का EC से आग्रह

चुनाव चिह्न विवाद में लिखा कड़ा पत्र, मांगा जल्द फैसला

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न और पार्टी पर दावे को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ईसी) को एक और कड़ा पत्र लिखकर मामले का शीघ्र निपटारा करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को दो बार अतिरिक्त समय दिए जाने के बावजूद वह अपना जवाब दाखिल नहीं कर सका है। ऐसे में उसे अब और मोहलत नहीं दी जानी चाहिए।

ममता ने पत्र में कहा कि आयोग ने दोनों पक्षों से 6 जुलाई तक अपना पक्ष और संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा था। उनका गुट निर्धारित समयसीमा के भीतर जवाब दे चुका था, जबकि ऋतब्रत गुट ने पहले 10 जुलाई और फिर 25 जुलाई तक का अतिरिक्त समय मांगा।

ममता का दावा है कि 25 जुलाई की समयसीमा बीतने के बाद भी यह स्पष्ट नहीं किया गया कि विपक्षी गुट ने कोई जवाब दाखिल किया है या नहीं। यदि जवाब दिया भी गया है, तो उसकी प्रति उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई।

उन्होंने कहा कि बार-बार समय बढ़ाना निष्पक्ष प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। ममता ने आशंका जताई कि अतिरिक्त समय का इस्तेमाल विपक्षी गुट अपने पक्ष में "झूठे या मनगढ़ंत साक्ष्य" तैयार करने के लिए कर सकता है।

उन्होंने आयोग से आग्रह किया कि दोनों पक्षों को समान अवसर देते हुए अब बिना किसी और विस्तार के मामले में जल्द फैसला किया जाए।

SCROLL FOR NEXT