मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  
टॉप न्यूज़

घर-घर तक तीस्ता का शुद्ध जल पहुंचाएंगी सीएम

करेंगी 'अमृत' परियोजना के ट्रायल रन का उद्घाटन

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी 10 सितंबर को जलपाईगुड़ी शहर के एबीपीसी मैदान में आयोजित सरकारी कार्यक्रम से 'अमृत' परियोजना के ट्रायल रन का उद्घाटन करेंगी। इस परियोजना के तहत तीस्ता नदी से शुद्ध जल पहले चरण में जलपाईगुड़ी नगर निगम क्षेत्र के 19,000 घरों तक पहुँचाया जाएगा। इस योजना पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

यह ज्ञात है कि, पुरपालिका और म्युनिसिपल इंजीनियरिंग विभाग चाहते हैं कि मुख्यमंत्री के हाथों ही इस परियोजना का उद्घाटन हो, इसलिए पहले तय की गई महालया की तारीख बदलकर अब 10 सितंबर कर दी गई है। महालया से लेकर छठ पूजा तक जलपाईगुड़ी नगर निगम प्रत्येक दिन एक घंटा अतिरिक्त जल आपूर्ति करेगा। वर्तमान में सुबह और शाम कुल 8 घंटे जल आपूर्ति होती है, जिसे अस्थायी रूप से बढ़ाया जा रहा है।

नगर निगम क्षेत्र में इस समय लगभग 2 लाख की जनसंख्या है, लेकिन अब तक केवल 12,000 घरों तक ही जल पहुँचता था। अमृत योजना से लाभ बढ़ेगा, हालांकि पहले 3 महीने तक यह जल पीने योग्य नहीं होगा। फिलहाल इसे घरेलू उपयोग जैसे कपड़े धोने और बर्तन साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

उधर, जलपाईगुड़ी में सीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। हाल ही में, जिलाशासक शमा परवीन, पुलिस अधीक्षक उमेश गणपत, और नगरपालिका के उपाध्यक्ष सैकत चट्टोपाध्याय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री हेलिपैड से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी और वहीं से भूमि पट्टा वितरण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगी।

SCROLL FOR NEXT