पांडेश्वर में पार्टी की रैली को संबोधित करतीं सीएम ममता बनर्जी। -
टॉप न्यूज़

ममता का वार, TMC-BJP जंग ‘महाभारत’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मुकाबले को महाभारत जैसा युद्ध बताया।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मुकाबले को महाभारत जैसा युद्ध बताया। टीएमसी प्रमुख ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा और निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान विपक्ष के गढ़ों में मतदाताओं को निशाना बनाया।

उन्होंने सभी पूरक मतदाता सूचियों को तुरंत प्रकाशित करने की मांग की और जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता देने का वादा किया। उन्होंने पश्चिम बर्दवान के पांडवेश्वर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “यह लड़ाई पांडवों और कौरवों के बीच के युद्ध जैसी है। भाजपा कौरवों की तरफ है और टीएमसी पांडवों की तरफ है।”

पार्टी उम्मीदवार नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि “तार्किक विसंगतियों” के नाम पर मतदाता सूची में लोगों के नाम जोड़े या हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “बाकी सूचियां को तुरंत प्रकाशित किया जाए।”

SCROLL FOR NEXT