ममता बनर्जी 
टॉप न्यूज़

ममता बन सकती हैं देश के दूसरी महिला प्रधानमंत्री : संजय बारू

चुनाव से पहले ममता को बारू का समर्थन

कोलकाता: अर्थशास्त्री और वरिष्ठ राजनीतिक टिप्पणीकार संजय बारू ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद के संभावित चेहरे के रूप में समर्थन दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रह चुके बारू ने कहा कि अब देश को दूसरी महिला प्रधानमंत्री मिलने का समय आ गया है।

एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित अपने लेख में बारू ने तर्क दिया कि राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय नेतृत्व की भूमिका बढ़ी है और ऐसे समय में ममता बनर्जी एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर सकती हैं। उन्होंने संकेत दिया कि भारतीय राजनीति में महिला नेतृत्व को और आगे बढ़ाने की जरूरत है।

बारू ने कहा कि वर्तमान में ममता एकमात्र महिला है जो एक ही समय पर एक राजनीतिक पार्टी और सरकार का नेतृत्व कर रही हैं, इसीलिए वह सभी वर्तमान पीढ़ी के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेताओं से अलग खड़ी हैं। बारू का कहना है कि सिर्फ इतना ही नहीं, वह INDIA ब्लॉक का नेतृत्व कर सकती हैं।

SCROLL FOR NEXT