ममता बनर्जी 
टॉप न्यूज़

ममता ने फोन कर CJP कार्यकर्ता को दी सांत्वना

घटना को बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, कहा-जघन्यतम राज चल रहा है

कोलकाता :  बांंकुड़ा के इंदास के करिशुंडा गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलनकारी शेख अब्दुल हाफिज के पिता शेख मोहम्मद माफिक की पीट-पीटकर हत्या के आरोपों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अब्दुल हाफिज से फोन पर बात की। घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ममता ने कहा कि ‘जघन्यतम राज चल रहा है’ और इस कठिन समय में वह परिवार के साथ हैं।

अब्दुल हाफिज के मुताबिक दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन में शामिल होने के बाद वह गांव लौटा था। इसके बाद ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत करिशुंडा पश्चिमपाड़ा प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर उसने स्कूल की समस्याओं व बुनियादी सुविधाओं पर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

आरोप है कि 13 अगस्त की रात कुछ लोग उसके घर पहुंचे और मारपीट की। बेटे को बचाने पहुंचे माफिक को भी बुरी तरह पीटा गया। गंभीर हालत में 15 अगस्त को उन्हें बर्दवान अस्पताल ले जाया गया, जहां उसी रात उनकी मौत हो गयी। सोमवार को तृणमूल का प्रतिनिधिमंडल भी परिवार से मिला। बांंकुड़ा जिला संयुक्त संयोजक सुखेन बिद ने परिजनों से मुलाकात की। सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने भी घटना की निंदा की।

तारापीठ अग्निकांड पर ममता ने जताया दुख

तारापीठ अग्निकांड में हुई मौतों पर ममता ने एक्स पर शोक जताया। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

SCROLL FOR NEXT