File Photo 
टॉप न्यूज़

हंगामे के बीच ममता ने समर्थक को जड़ा थप्पड़

भाजपा पर सुनियोजित हमले, पुलिस पर नाकामी का आरोप

कोलकाता : बारुईपुर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में बुधवार को निकाली गई तृणमूल कांग्रेस की रैली के दौरान उस समय अप्रत्याशित घटनाक्रम देखने को मिला, जब पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने कालीघाट स्थित आवास के बाहर भारी भीड़ के बीच एक समर्थक को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उन्होंने ऐसा किस कारण किया।

रैली के दौरान बालीगंज से हाजरा तक कई स्थानों पर तनाव और झड़प की घटनाएं हुईं। इसी बीच हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित ममता बनर्जी के आवास के बाहर भी भारी भीड़ जमा हो गई। ममता स्वयं घर से बाहर निकलीं और लोगों से रास्ता खाली करने की अपील की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अफरा-तफरी के बीच उन्होंने एक समर्थक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वहां कुछ देर के लिए हलचल मच गई।

बाद में ममता बनर्जी ने भाजपा पर रैली को बाधित करने के लिए सुनियोजित हमला कराने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अदालत से अनुमति मिलने के बावजूद उनके कार्यकर्ताओं, विशेषकर महिला समर्थकों, पर हमला किया गया और कई लोग घायल हुए। उनका आरोप था कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन कराने में पूरी तरह विफल रही।

ममता ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसा और अदालत के आदेशों के कथित उल्लंघन के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख करेगी और अदालत की अवमानना का मामला दायर करेगी।

SCROLL FOR NEXT