Mamata Banerjee 
टॉप न्यूज़

कल ममता करेंगी कृतियों और शिक्षकों को सम्मानित

शिक्षक दिवस के पूर्वसंध्या पर होगी यह आयोजन

कोलकाता: हर वर्ष की तरह इस साल भी राज्य सरकार की ओर से माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, मदरसा, आईसीएसई, सीबीएसई तथा जॉइंट एंट्रेंस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह सम्मान समारोह आगामी 4 सितंबर गुरुवार सुबह को धनधान्य सभागृह में आयोजित किया जाएगा। कृतियों को सम्मानित करते हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी। इसके अलावा पॉलिटेक्निक वोकेशनल परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त छात्रों को भी मंच से सम्मान दिया जाएगा।

राज्य के बारह विद्यालयों को ‘सर्वश्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कार’ से नवाजा जाएगा। शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के पूर्वसंध्या पर हो रहे इस आयोजन में राज्यभर से चयनित 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि यह पहल शिक्षकों की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को प्रेरित करेगी।

SCROLL FOR NEXT