विजय कुमार मल्होत्रा 
टॉप न्यूज़

विजय मल्होत्रा के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया शोक

Prasenjit Dasgupta

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक जताते हुए लिखा, वरिष्ठ राजनेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन से दुखी हूं। वे एक प्रभावी खेल प्रशासक भी थे, और उनके योगदान उल्लेखनीय रहे हैं। मैं उन्हें भली-भांति जानती थी और कई अवसरों पर उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला।

SCROLL FOR NEXT