टॉप न्यूज़

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़, HC ने दोबारा पोस्टमार्टम को दी मंजूरी

समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका वापस, शव AIIMS में -80°C पर सुरक्षित रहेगा

Bishakhaa Tiwari

भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद मामले में नए खुलासों की उम्मीद बढ़ गई है।

अदालत के निर्देशानुसार ट्विशा शर्मा के शव को एम्स भोपाल में -80 डिग्री तापमान पर सुरक्षित रखा जाएगा। साथ ही, दोबारा पोस्टमार्टम भोपाल, दिल्ली या जम्मू के AIIMS में किया जा सकता है।

इस मामले में एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है। आरोपी समर्थ सिंह के वकील Mrigendra Singh ने अग्रिम जमानत की याचिका वापस ले ली है।

क्या बोले पक्ष-विपक्ष

समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह ने दोबारा पोस्टमार्टम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के डॉक्टरों पर भरोसा कम हो सकता है।

वहीं, राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता Prashant Singh ने कहा कि सरकार को दोबारा पोस्टमार्टम पर कोई आपत्ति नहीं है और निष्पक्ष जांच जरूरी है।

क्यों अहम है फैसला

हाई कोर्ट के इस फैसले से अब मामले की जांच नए सिरे से होगी और मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

ट्विशा शर्मा केस पहले से ही चर्चा में रहा है, ऐसे में दोबारा पोस्टमार्टम का फैसला जांच को निर्णायक दिशा दे सकता है।

SCROLL FOR NEXT