मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) ने छात्रों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए एडमिशन नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। 27 अगस्त को जारी किए गए मूल नोटिफिकेशन में बदलाव करते हुए बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों ने पहले ही सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए कॉलेज में प्रवेश पा लिया है, वे भी अब कॉमन ऑनलाइन डिसेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पूरी तरह पात्र होंगे।
कॉलेज स्तर की ऑफलाइन काउंसलिंग व्यवस्था हुई बंद
बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्य काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से पहले से ही प्रवेश ले चुके छात्र बाद की काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले सकते थे और यह मौका केवल नए आवेदकों के लिए आरक्षित था। हालांकि, छात्र समुदाय की ओर से भारी आपत्तियां और अनुरोध दर्ज किए जाने के बाद बोर्ड ने इस मामले की गंभीरता से समीक्षा की और नया निर्देश जारी किया। इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और फार्मेसी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोजित होने वाली इस प्रक्रिया में अब पारदर्शिता बनाए रखने के वास्ते कॉलेज-स्तर की पुरानी ऑफलाइन काउंसलिंग व्यवस्था को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। संपूर्ण एडमिशन प्रक्रिया अब आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.in पर एक केंद्रीयकृत ऑनलाइन पोर्टल के जरिए संचालित की जा रही है। बोर्ड द्वारा बहुत जल्द ही इस ऑनलाइन डिसेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग का विस्तृत संशोधित नोटिफिकेशन और नया शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया