टॉप न्यूज़

ISIS को बड़ा झटका! टॉप कमांडर ढेर, कितना झूठ,कितना सच!

डोनाल्ड ट्रंप का दावा—अमेरिका-नाइजीरिया ऑपरेशन में ISIS का दूसरा सबसे बड़ा नेता मारा गया

Bishakhaa Tiwari

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी और नाइजीरियाई सेनाओं ने मिलकर एक बड़े ऑपरेशन में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया है।

ट्रंप ने कहा कि यह मिशन बेहद सटीक और जटिल था, जिसमें दुनिया के सबसे सक्रिय आतंकियों में शामिल अल-मिनुकी को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि यह आतंकी अफ्रीका में छिपा हुआ था, लेकिन खुफिया जानकारी के आधार पर उसे ढूंढ निकाला गया।

अल-मिनुकी को साल 2023 में अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। वह ISIS के वैश्विक नेटवर्क में दूसरे नंबर का कमांडर माना जा रहा था और संगठन की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता था।

ट्रंप के अनुसार, उसकी मौत से ISIS के वैश्विक ऑपरेशन को बड़ा झटका लगा है और अब वह न तो अफ्रीका के लोगों को आतंकित कर पाएगा और न ही अमेरिका के खिलाफ साजिश रच सकेगा।

इस ऑपरेशन के लिए ट्रंप ने नाइजीरिया सरकार का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि Boko Haram और ISIS से जुड़े गुटों के खिलाफ नाइजीरिया लंबे समय से संघर्ष कर रहा है।

हालांकि, इस कार्रवाई में किस तरह का हमला किया गया और यह ऑपरेशन कहां हुआ, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि ट्रंप कितना सच बोल रहे हैं, यह दुनिया के लिए संशय की विषय है।

SCROLL FOR NEXT