टॉप न्यूज़

RG Kar केस में बड़ा एक्शन, संदीप घोष पर कार्रवाई की मंजूरी

सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, ED को जांच तेज करने का निर्देश

कोलकाता: West Bengal में चर्चित आरजी कर केस को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने पूर्व प्रिंसिपल Sandip Ghosh के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर बताया कि 9 अगस्त 2024 को RG Kar Medical College and Hospital में ‘अभया’ के साथ हुई दरिंदगी के मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत Enforcement Directorate (ED) को कार्रवाई की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द पहचान कर सख्त सजा दिलाना जरूरी है।

सीएम ने पूर्व All India Trinamool Congress सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस केस की जांच को लंबे समय तक रोका गया। इस मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए तीन IPS अधिकारियों—विनीत गोयल, इंदिरा मुखोपाध्याय और अभिषेक गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है।

सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की भूमिका की भी जांच हो सकती है। अधिकारियों के कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सऐप चैट की जांच करने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना पूरे राज्य और देश को झकझोर देने वाली है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT