टॉप न्यूज़

बंगाल में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न की जांच के लिए 2 आयोग गठित

सुवेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पुरानी योजनाओं में गड़बड़ी और अपराधों की होगी जांच

कोलकाता से बड़ी खबर सामने आई है, जहां Suvendu Adhikari की सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए दो अहम जांच आयोगों के गठन का ऐलान किया है।

सोमवार को नई सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके तहत एक आयोग केंद्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं में कथित गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोग का नेतृत्व रिटायर्ड जस्टिस Biswajit Basu करेंगे, जबकि जांच में आईपीएस अधिकारी जयरामन भी शामिल रहेंगे। आयोग केंद्र की सिफारिशों के आधार पर भी मामलों की जांच करेगा।

इसके अलावा, महिलाओं और बच्चों पर पिछले कुछ वर्षों में हुए अत्याचारों की जांच के लिए एक अलग आयोग बनाया गया है। इस आयोग की चेयरपर्सन रिटायर्ड जस्टिस Samapti Chattopadhyay को बनाया गया है, जबकि आईपीएस अधिकारी Damayanti Sen भी इसमें शामिल होंगी।

सरकार का कहना है कि यह आयोग पिछले वर्षों में हुए अपराधों की गहराई से जांच करेगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछली सरकार के दौरान विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न को लेकर लगातार सवाल उठते रहे थे। अब नई सरकार ने इन मामलों की जांच के लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, दोनों आयोग 1 तारीख से काम शुरू कर सकते हैं और मंत्री सभा की मंजूरी के बाद जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

दोनों आयोगों के गठन को राज्य में जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

SCROLL FOR NEXT