टॉप न्यूज़

B.Ed कॉलेजों के फर्जीवाड़े पर यूनिवर्सिटी की बड़ी कार्रवाई

एडमिशन पर संकट, 251 B.Ed कॉलेजों ने नहीं दिया जवाब

Munmun Thakur

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बाबा साहेब अंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट B.Ed कॉलेजों में फर्जीवाड़े की पोल खुलने लगी है। औचक निरीक्षण के बाद शो कॉज नोटिस मिलने के बावजूद आधे से ज्यादा यानी 251 कॉलेजों ने मंगलवार दोपहर तक अपना जवाब नहीं भेजा है। राज्य में कुल 601 प्राइवेट B.Ed कॉलेज हैं, जहां पैसे लेकर डिग्री बांटने जैसे गंभीर आरोपों की जांच के लिए ''सर्जिकल स्ट्राइक'' नाम से विशेष अभियान चलाया गया था। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए, जहां कागजी पतों पर प्राइमरी स्कूल चलते मिले या स्थानीय युवक ताश खेलते नजर आए।

451 कॉलेजों में B.Ed एडमिशन पर रोक

हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट और यूनिवर्सिटी की संयुक्त 150 टीमों द्वारा 28 जुलाई से शुरू की गई इस सख्त कार्रवाई के बाद स्पेशल कमेटी ने नोटिस भेजने का फैसला किया था। निर्धारित नियमों के तहत यदि कॉलेज संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो उन्हें मौजूदा शैक्षणिक वर्ष के लिए B.Ed में एडमिशन की अनुमति नहीं मिलेगी। हालांकि सोमवार से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन जवाब नहीं देने वाले 451 कॉलेज फिलहाल इस प्रक्रिया से बाहर हैं। वीसी के अनुसार, अब तक 200 कॉलेज अपने जवाब भेज चुके हैं जिनकी जांच जारी है। सभी जवाबों की समीक्षा के बाद ही यूनिवर्सिटी एडमिशन और कॉलेजों के भविष्य पर कोई कदम उठाएगी।

SCROLL FOR NEXT