File Photo 
टॉप न्यूज़

माध्यमिक 2027 परीक्षा 15 फरवरी से

25 फरवरी तक चलेगी परीक्षा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने सोमवार को वर्ष 2027 की माध्यमिक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। बोर्ड के अनुसार परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा प्रतिदिन एक ही विषय की होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:45 बजे शुरू होंगी। पहले 15 मिनट (10:45 से 11:00 बजे तक) केवल प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि मुख्य परीक्षा दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी।

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को प्रथम भाषा, 16 फरवरी को द्वितीय भाषा, 18 फरवरी को इतिहास, 19 फरवरी को भूगोल, 22 फरवरी को गणित, 23 फरवरी को भौतिक विज्ञान, 24 फरवरी को जीवन विज्ञान तथा 25 फरवरी को ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी।

बोर्ड ने बताया कि कुछ ऐच्छिक विषयों की परीक्षा अवधि अलग-अलग निर्धारित की गई है। सिलाई एवं नीडल क्राफ्ट की परीक्षा सुबह 10:45 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक होगी। वोकल एवं इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक की परीक्षा सुबह 10:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी, जबकि इसकी प्रायोगिक परीक्षा की तिथि, समय और स्थान बाद में घोषित किए जाएंगे।

कंप्यूटर एप्लिकेशन की लिखित परीक्षा सुबह 10:45 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी तथा इसकी प्रायोगिक परीक्षा संबंधित विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। वहीं, व्यावसायिक (वोकेशनल) विषयों की परीक्षा सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। अन्य ऐच्छिक विषयों की परीक्षा का समय सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि शारीरिक शिक्षा, समाज सेवा तथा कार्य शिक्षा (वर्क एजुकेशन) की परीक्षाओं की तिथियां अलग से अधिसूचित की जाएंगी।

SCROLL FOR NEXT