टॉप न्यूज़

माध्यमिक 2028 का रजिस्ट्रेशन डेटा वेरिफिकेशन कल से

बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइंस

Munmun Thakur

रजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन 30 सितंबर तक चलेगा

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2028 की माध्यमिक परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक अहम कदम उठाते हुए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसके तहत कक्षा 9वीं (2026 सत्र) के स्टूडेंट्स की रजिस्ट्रेशन जानकारी का ऑनलाइन चेकलिस्ट वेरिफिकेशन और सुधार कार्य आगामी कल यानी 16 सिंतबर बुधवार से शुरू होने जा रहा है। बोर्ड की तरफ से यह निर्देश दिया गया है कि सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षण संस्थानों के प्रमुख छात्रों के विवरण को पूरी सावधानी से ऑनलाइन जांच लें, ताकि भविष्य में प्रमाण पत्रों या दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की अशुद्धि की गुंजाइश न बचे।

रजिस्ट्रेशन डेटा जांचना स्कूलों के लिए अनिवार्य

स्कूलों के प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन डेटा का मिलान करने के लिए आधिकारिक पोर्टल wbbsedata.com का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है। यह वेरिफिकेशन पोर्टल 16 से 30 सितंबर तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा, जिसके भीतर ही सभी सुधार प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। स्कूल अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे वेरिफाइड फाइनल चेकलिस्ट के साथ-साथ बैंक चालान या ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट की प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड को उपलब्ध कराई जा सके। किसी भी तरह की तकनीकी समस्या या सहायता के लिए बोर्ड ने विशेष ईमेल आईडी wbbseregtn9@gmail.com भी जारी की है।

SCROLL FOR NEXT