टॉप न्यूज़

पीएम मोदी की गाड़ी में मैक्रों, लिखा-जय हो...

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने आज सुबह पीएम मोदी के साथ कार में बैठे होने की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी गाड़ी में आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दिखाई दिये। मैक्रों भारत के तीन दिनों की यात्रा पर है। कल वह मुंबई में थे और वहां दोनों नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दूसरे कार्यक्रम में जाते समय दोनों ने एक ही कार में सफर किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने आज सुबह पीएम मोदी के साथ कार में बैठे होने की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की है। मैक्रों ने फोटो के साथ बस दो शब्द अंग्रेंजी में लिखे हैं-जय हो। इसके अलावा भारत और फ्रांस के झंडे भी हैं।

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह फोटो कल ही पोस्ट की थी। उन्होंने एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा थाः मुंबई के लोक भवन में बातचीत और प्रेस स्टेटमेंट के बाद, प्रेसिडेंट मैक्रों और मैं दूसरे प्रोग्राम के लिए जा रहे हैं, जिसमें इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम भी शामिल है।

पीएम मोदी पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के साथ उनकी कार में सफर करते हुए चीन में दिखाई दिये थे। उसके बाद कई राजनेताओं के साथ ही उनकी ऐसी तस्वीर दिखी है। पिछले दिनों मलेशिया की यात्रा के दौरान भी पीएम मोदी वहां के प्रधानमंत्री के साथ उनकी कार में दिखाई दिये थे।

SCROLL FOR NEXT