सांकेतिक फोटो 
टॉप न्यूज़

सरोवर में युवाओं को पढाएंगे पक्षी प्रेम का पाठ

बर्डिंग में कोलकाता ने रचा नया इतिहास

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पूरे देश सहित कोलकाता में पहली बार नवंबर में यंग बर्डर्स मंथ (युवा पक्षी प्रेमी माह) का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कोलकाता के रविंद्र सरोवर का चयन किया गया है। यहां युवाओं के अंदर पक्षियों के प्रति प्रेम जगाने के साथ ही उन्हें पर्यावरण संतुलन के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरे माह तक चलेगा। अर्ली बर्ड और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ संयुक्त रूप से इसका आयोजन कर रहे हैं। बहुत सारे बर्डिंग क्लब और स्कूल इसमें सहयोग कर रहे है। महीने भर चलने वाले राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य युवाओं में पक्षियों और पर्यावरण के प्रति जिज्ञासा, प्रेम और संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना है। इस अभियान में देशभर के शिक्षक, स्थानीय बर्ड क्लब, स्कूल और संरक्षण समूह सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। पश्चिम बंगाल की बर्डवॉचर्स सोसाइटी इस पहल का प्रमुख क्षेत्रीय सहयोगी है। संस्था अपने ‘स्कूल ऑफ बर्ड्स’ कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इस अभियान की वजह से बच्चों को प्रकृति के साथ गहराई से जुड़ने, पक्षियों को पहचानने और उन्हें संरक्षण देने के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा। इस अभियान से युवाओं में जिज्ञासा और खोज की भावना का जन्म होगा।

अरुणाचल से लाहौल स्पीति तक कार्यक्रम

अरुणाचल प्रदेश के न्यूकमदुंग गांव में दो दिवसीय ‘बर्ड फॉर अ डे’ कार्यक्रम के तहत बच्चों को बर्ड-वॉक और खेलों में भाग लेने का मौका मिलेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति स्थित मठ में युवा भिक्षुओं के लिएबर्ड-वॉक और वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा।

सरोवर से हुई राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत

यह अभियान 1 नवंबर को सरोवर में शुरू हुआ, जहां ‘उद्यमी संगठन’ से जुड़े बच्चों और अभिभावकों ने बर्ड-वॉक में हिस्सा लिया। इसके अलावा शहर में बनबिटन बायोडाइवर-सिटी पार्क में बर्ड-एंड-बटरफ्लाई वॉक, बारुईपुर घास के मैदानों और ईस्ट कोलकाता वेटलैंड्स (EKW) में वेटलैंड वॉक जैसे कई आयोजन किए जाएंग। इन कार्यक्रमों का आयोजन एटीएएवीआई फाउंडेशन, नेचर मेट्स और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT