टॉप न्यूज़

लश्कर के संस्थापक सदस्य आमिर 'हमजा' की लाहौर में मौत

अज्ञात हमलावरों की फायरिंग में गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक आमिर हमजा पर लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर उन पर फायरिंग की।

यह पिछले एक साल में दूसरी बार है जब आमिर हमजा पर हमला हुआ है। इससे पहले मई में भी उनके घर के बाहर अज्ञात लोगों ने गोली चलाई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

आमिर हमजा का जन्म 10 मई 1959 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला में हुआ था। वह अफगान जिहाद के दौर से जुड़े रहे हैं और 1985-86 के बीच हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना की थी।

उन्हें संगठन का दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता माना जाता है और वह इसके प्रचार तंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

हमजा पर भारत समेत कई आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। माना जाता है कि उन्होंने 2005 में बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) पर हुए हमले की योजना बनाने में भूमिका निभाई थी।

अमेरिका के वित्त विभाग ने भी उन्हें प्रतिबंधित आतंकवादी घोषित कर रखा है।

SCROLL FOR NEXT