टॉप न्यूज़

नर्सों पर हमले की मजदूर संघ ने की निंदा

Khodija Khatun (Rabia)

मिरिक : दार्जिलिंग सदर अस्पताल में हाल ही में दो नर्सों पर हुए प्राणघातक हमले की भारतीय मजदूर संघ, दार्जिलिंग हिल्स तथा राज्य सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ ने कड़ी निंदा की है। संघ ने इस घटना को गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

संघ की ओर से कहा गया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हिंसक घटना होना बेहद चिंताजनक है। ऐसे माहौल में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बिना किसी भय के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना कठिन हो सकता है।

संघ ने संबंधित अधिकारियों और निकायों से अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की अपील की है। साथ ही, स्वास्थ्यकर्मियों को निर्भय वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया है।

संघ का कहना है कि अस्पतालों में मरीजों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी सेवाएं दे सकें।

SCROLL FOR NEXT