उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय 
टॉप न्यूज़

कॉलेजों में राजनीतिक हस्तक्षेप पर 'जीरो टॉलरेंस': उच्च शिक्षा मंत्री

Paresnjitt

करीब 450 कॉलेजों की संचालन समितियों के अध्यक्षों के लिए कार्यशाला

जगन्नाथ बोले—दो-तीन वर्षों में बेहतर शैक्षणिक माहौल लौटाने का लक्ष्य

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

पश्चिम बंगाल में शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने का संकेत दिया है। मंगलवार को नेशनल लाइब्रेरी में बंगाल भाजपा की बैठक के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने कॉलेज प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर स्पष्ट रुख जाहिर किया।

बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, केंद्रीय नेता सुनील बंसल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसी दिन करीब 450 कॉलेजों की नवगठित संचालन समितियों के अध्यक्षों के लिए कार्यशाला आयोजित की गयी। मंत्री ने कहा कि इनमें कई अध्यक्ष इस जिम्मेदारी में नये हैं। इसलिए उन्हें संचालन समिति के अधिकारों, दायित्वों और नियम-कायदों की जानकारी दी गयी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि कॉलेजों का संचालन राजनीतिक हस्तक्षेप के बिना सुचारु रूप से होगा और अगले दो-तीन वर्षों में पठन-पाठन तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल को वापस लाया जा सकेगा। कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होने के बाद इस पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन से संबंधित कानून, नियम और उपनियमों के तहत संचालन समितियों के दायित्वों को सरल भाषा में स्पष्ट कर दिया गया है।

SCROLL FOR NEXT