टॉप न्यूज़

धमकी या हिंसा पर सीधे आयोग को करें शिकायत, सुविधा शुरू

आयोग ने जारी किया टोल फ्री नंबर निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग सक्रिय

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : चुनाव आयोग ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ने मतदाताओं की सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मतदान के दौरान किसी भी तरह की धमकी, डराने या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की शिकायत के लिए आयोग ने अलग टोल-फ्री नंबर और ईमेल आईडी जारी की है, जिससे वोटर सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

मतदाताओं के लिए नयी शिकायत व्यवस्था

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि अब मतदाता बिना किसी डर के सीधे आयोग तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। इसके लिए एक विशेष टोल-फ्री नंबर और ईमेल आईडी शुरू की गई है, जहां किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

ये हैं शिकायत के लिए नंबर और ईमेल

-टोल-फ्री नंबर: 18003450008

-ईमेल: wbfreeandfairpolls@gmail.com

-पुराना हेल्पलाइन नंबर: 1950

इन माध्यमों के जरिए मतदाता धमकी, डराने, मारपीट या किसी भी चुनावी गड़बड़ी की शिकायत सीधे आयोग से कर सकते हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी का बयान

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें मिलने लगी हैं। इसी को देखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है ताकि हर शिकायत पर तुरंत जांच और कार्रवाई की जा सके।

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग के कदम

चुनाव आयोग ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह शांतिपूर्ण और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करेगा। इसके तहत राज्य में पहले से ही सेंट्रल फोर्स तैनात है। अलग-अलग क्षेत्रों में रूट मार्च किया जा रहा है। मतदाताओं में भरोसा कायम करने की कोशिश जारी है।

आयोग का सख्त संदेश

आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अशांति या दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर शिकायत की गंभीरता से जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT