टॉप न्यूज़

जापान में चाकू से हमला, कई घायल, हमलावर गिरफ्तार

टोक्यो के पश्चिम में शिजुओका प्रांत के मिशिमा शहर स्थित योकोहामा रबड़ कंपनी में एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद आठ लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया।

Narendra Kumar Singh

टोक्योः मध्य जापान के एक कारखाने में शुक्रवार को चाकू से हमला किए जाने की घटना में आठ लोग घायल हो गए तथा सात अन्य लोग शरीर पर रसायन फेंके जाने से झुलस गए। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

फुजिसान नान्तो अग्निशमन विभाग के अनुसार, टोक्यो के पश्चिम में शिजुओका प्रांत के मिशिमा शहर स्थित योकोहामा रबड़ कंपनी में एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद आठ लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया।

विभाग ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि चाकू हमले में घायल हुए पांच लोगों की हालत गंभीर है, लेकिन अन्य विवरण उपलब्ध नहीं है। शिजुओका प्रांत की पुलिस ने बताया कि कारखाने में 38 वर्षीय हमलावर को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन उन्होंने अन्य कोई जानकारी नहीं दी। दमकल विभाग ने बताया कि हमले के दौरान शरीर पर रसायन फेंके जाने से सात अन्य लोग घायल हो गए। इस संबंध में तत्काल कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है।

SCROLL FOR NEXT